उरई(जालौन)। कृषक समृद्धि आयोग के प्रभारी एवं राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष जताया।
श्री सिंह ने सहकारिता, पशुधन, मत्स्य, उद्यान, ऊर्जा, सिंचाई, वन एवं खाद्य विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से किसानों की आय वृद्धि एवं आत्मनिर्भरता को बल मिल रहा है। जनपद का क्रियान्वयन मॉडल सकारात्मक उदाहरण बन रहा है।
मंत्री ने अधिकारियों को पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं विभागीय समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। कृषि में नवाचार और तकनीकी उपयोग को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक एस के उत्तम, डीएचओ परवेज खान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- समीक्षा बैठक करते कुलजीत सिंह
Post a Comment