-शांति व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कोतवाल
कालपी(जालौन)। कोतवाली सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
कोतवाली सभागार में हुई इस बैठक में उपनिरीक्षकों, चौकी प्रभारी, हल्का इंचार्ज और मुहर्रिर शामिल हुए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक के दौरान लंबित शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने थाना दिवस, तहसील समाधान दिवस, आईजीआरएस पोर्टल और अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर गंभीरता से निपटाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह सहित विभिन्न चौकियों के प्रभारी, उपनिरीक्षक, मुहर्रिर और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो परिचय-कोतवाली सभागार में अपराध समीक्षा बैठक लेते प्रभारी निरीक्षक
Post a Comment