कैफ रजा
कालपी(जालौन) । सीबीएसई की परीक्षा में कालपी के होनहार छात्रों ने बेहतरीन अंक पाकर झंडा बुलंद किया है। कक्षा 10 के छात्र देवेंद्र शर्मा के द्वारा 94 प्रतिशत अंक हासिल करके नगर में टॉप स्थान हासिल किया है।
इसी तरह प्रमुख अधिवक्ता अपूर्व सरद श्रीवास्तव के सुपुत्र आदित्य श्रीवास्तव ने कक्षा 10 की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वही अतुल गुप्ता व सतु के पुत्र शुभांशु गुप्ता के द्वारा 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किए गए हैं। यह दोनों फातिमा माता विद्यालय कालपी के विद्यार्थी हैं। वही मोनिका शर्मा, संदीप शर्मा निवासी टरननगंज कालपी के पुत्र देवेश शर्मा जयपुरिया स्कूल उरई के विद्यार्थी रहे हैं। परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट स्थान पाने पर स्थानीय बुद्धिजीवियों तथा शिक्षाविदों में खुशी जताते हुए प्रतिभाशील विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।
फोटो परिचय- प्रतिभाशाली विद्यार्थी देवेश शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, सुधांशु गुप्ता

Post a Comment