राकेश कुमार
रामपुरा(जालौन)। आज 33 केवी उपकेन्द्र रामपुरा पर शुक्रवार को जेई राजकुमार के नेतृत्व में नगर के लोगों को बुलाकर स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही भ्रंतियो को लेकर जागरूक कैम्प का आयोजन।शुक्रवार को बिजलीघर रामपुरा पर आयोजित जागरूकता कैम्प में जेई ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बिल में अपडेट नहीं है उनको अपडेट करने के साथ बिलो में हो रही समस्या का निराकरण तथा स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं की कई परेशानियों को दूर हुई हैं। पूर्व में उपभोक्ताओं को मीटर से अधिक रीडिंग का बिल आ जाता था। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती थी।

स्मार्ट मीटर लगने से इन समस्याओं से उपभोक्ताओं को राहत मिली हैं। वर्तमान में एक समस्या स्मार्ट मीटर की प्रकाश में आ रही हैं, जो स्मार्ट मीटर नेगेटिव में हो जाने पर बिजली कट हो रही हैं। उसका सबसे बड़ा कारण पुराने मीटर का बकाया बिल हैं। जिसके कारण स्मार्ट मीटर नेगेटिव में जा रहा हैं। जिसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं की बिजली आटोमेटिक कट जाती हैं। वही कैम्प में आये लोगो ने कहा कि स्मार्ट मीटर में कोई लिमिट होनी चाहिए, जिसके बारे में उपभोक्ताओं को जानकारी भी हो सके। जिससे स्मार्ट मीटर नेगेटिव में न जा सके। जिस पर जेई ने बताया कि जब एक बार स्मार्ट मीटर का नेगेटिव बिल जमा होने तथा पुराना बिल चुकता होने पर स्मार्ट मीटर से बिजली कट की समस्या समाप्त हो जायेगी। जेई ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से बार बार की बिजली चौकिंग से उपभोक्ताओं को होने वाली समस्या भी खत्म हो जाएगी। मीटर रीडर द्वारा बिलो में की जा रही लापरवाही भी खत्म हो जाएगी।
उक्त स्मार्ट मीटर जागरूकता कैम्प में जेई राजकुमार, संतोष कुमार, अमित पुरवार नगर के सभासद ब्रजेश कुमार प्रजापति कृष्ण कुमार द्विवेदी अजय पुरवार अंकुर मिश्रा कमलेश पाठक संदीप सोनी संजय गुप्ता जाकिर हिमांशु चिरवारिया सुखवीर यादव गिरजाशंकर, अल्ताफ, डॉ रामबाबू पाल आदि सहित बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- बिजलीघर पर लगाया गया जागरूकता कैम्प

Post a Comment