आगामी19 अप्रैल को मनाया जाएगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

अरविंद दुबे 
कोंच(जालौन)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ विप्र समाज द्वारा मनाया जाएगा और उनके अनुसरण के लिए विशाल शोभा यात्रा भी निकल जाएगी।

 यह शोभा यात्रा नया पटेल नगर स्थित राम कुंड परिसर से प्रातः 800 बजे प्रारंभ होकर मारकंडेश्वर तिराहा से एस आर पी इंटर कालेज रेलवे क्रासिंग सागर चौकी चन्द्रकुआँ चौराहा से स्टेट बैंक होते पॉवर हाउस बजरिया वाट स्कूल से ब्राह्मण महासभा परिसर में जाकर बिश्रामित होगी शोभायात्रा मैं बैंड बाजों घोड़ा तथा महापुरुषों के साथ भगवान परशुराम रथ पर शोभायमान  होंगे तथा यात्रा मार्ग में जगह जगह पर जलपान की व्यबस्था भगवान परशुराम के बंशजों द्वारा एवं अनुयायियों द्वारा की जाएगी और भगवान परशुराम मंदिर परिसर में पूजन अर्चन के बाद प्रसाद स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा उक्त आशय की जानकारी ब्राह्मण महासभा राघवेंद्र तिवारी ने दी इस दौरान भास्कर दुबे गौरव तिवारी अमरेंद्र दुबे बिबेक द्विवेदी हरिश्चंद्र तिवारी शुभम सोनू तिवारी जय प्रकाश रावत सहित तमाम बिप्र बन्धु मौजूद रहे।
फोटो परिचय- परशुराम का जन्मोत्सव की रूपरेखा बनाते ब्राह्मण महासभा के लोग

Post a Comment

Previous Post Next Post