हिमांशु खरकिया
उरई (जालौन)।अपर जिला जज प्रथम सतीश चन्द्र द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला कारागार उरई का निरीक्षण किया।
उन्होंने बैरकों में बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं। बिना निजी अधिवक्ता वाले विचाराधीन बंदियों को विधिक सहायता दिलाने, जमानत होने पर अमानतगीर के अभाव में रिहा न हो पाने वालों की सूची विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराने और दोषसिद्ध बंदियों की जेल अपील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जेल अस्पताल में दवाओं की जाँच में सब कुछ सही पाया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक नीरज देव, कारापाल प्रदीप कुमार, चिकित्सक डॉ. राहुल बर्मन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय-जेल का निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी

Post a Comment