अरविंद दुबे
कोंच(जालौन)। तहसील क्षेत्र के ग्राम जखोली निवासी की महिलाओं ने उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि आबादी वाले क्षेत्र में शराब का ठेका खुला हुआ है जिसके कारण हम लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इस शराब ठेके से सामाजिक सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा है। क्योंकि ठेके के आसपास दिनभर और आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके कारण बच्चों औऱ छात्राओं का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। यह शराब ठेका मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल व मंदिर से 8 सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। झां पर शराबी शराब पीकर हुड़दंग व लड़ाई झगड़ा करते रहतें हैं। परेशान महिलाओं ने एसडीएम से जनहित व नारी सुरक्षा तत्काल।प्रभाव से शराब ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाए जाने की मांग की है।
फोटो परिचय-शराब ठेका हटवाने को लेकर एसडीएम को पत्र देने जाती महिलाएं
फोटो परिचय-शराब ठेका हटवाने को लेकर एसडीएम को पत्र देने जाती महिलाएं
Post a Comment