0संयुक्त टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, जल्द अतिक्रमण मुक्त होगा पूरा मार्ग
(कैफ रजा)
कालपी (जालौन)। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को 14 वें दिन भी कार्रवाई जारी रही। संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे बने दर्जनों अतिक्रमणों को हटाया, जिससे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में परियोजना प्रमुख उत्तम सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रबंधक इंग्लेश शर्मा की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। फुल पावर चौराहा से लेकर खानकाह अंडरपास बाईपास सर्विस लेन तक सड़क किनारे बनी दुकानों व मकानों के सामने किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। अभियान को देखते हुए कई लोगों ने स्वयं ही अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए। प्रबंधक इंग्लेश शर्मा ने बताया कि हाईवे किनारे करीब 90 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया जा चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से सड़क पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
फोटो-हाईवे किनारे जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाती संयुक्त टीम
Post a Comment