कैफ रजा
कालपी(जालौन)। नगर के मोहल्ला राम चबूतरा स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को छात्राओं ने नारी अधिकारों में वृद्धि और महिलाओं को बढ़ते आरक्षण के निर्णय पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यालय के बाहर बाजार मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर अपनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर से बाहर सड़क तक बनाई गई, मानव श्रृंखला ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ललनी सिंह ने कहा कि महिलाओं को मिलने वाले अधिकार और अवसर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगे। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता संगीता त्रिपाठी, नैंसी तिवारी, अलका पुरवार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने एक स्वर में नारी सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। विद्यालय की छात्राएं मानव श्रृंखला बनाकर खुशी जाहिर करती हुई।
फोटो परिचय- मानव श्रृंखला बनाती छात्राएं

Post a Comment