छात्राओं ने ग्रामीणों को नारी शिक्षा के प्रति किया जागरूक


उरईजालौन)। लक्ष्मीचरण हुब्बलाल महाविद्यालय करसान उरई में राष्ट्रीय सेवा योजना की अन्तर्गत स्वयंसेवकों ने नारी सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के तहत रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका डा. अर्चना अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती पूजन से किया। 

कार्यकम अधिकारी डा. बीबी लाल ने छात्र-छात्राओं द्वारा नारी शक्ति दीवार एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डा. ज्योति दीक्षित ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में छात्राओं ने नुक्कड, नाटक द्वारा ग्रामीणों को नारी शिक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में डा. विवेक दीक्षित, आशीष दुवे, संजय सिंह, राजेश पाण्डेय, निखिल, कुलदीप, चक्रपाणि, अश्वनी, अजय प्रताप, सत्यनारायण, सुरेन्द्र निगम तथा स्वयंसेवकों में अकांक्षा, श्वेता, पूजा कुमारी, आरती सिंह, पूनम, प्रिया, आयुषि, सौरभी, आकांक्षा, चांदनी, मुस्कान, खुशी, सौम्या प्रजापति, आराधना सिंह, राखी, मन्दाकनी, अंकिता, माधुरी, सविता, साधना, आरफा, सुमाइला, परवीन, रिया, निशि, महक, सौम्या, करिश्मा, काजल, हिमानी, आदि उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- नुक्कड, नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करती छात्राएं 

Post a Comment

Previous Post Next Post