नारायण तिवारी
उरई (जालौन)। मिशन शक्ति के तहत ‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन’ कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन सभागार में हुआ। जिला पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी देते हुए समाजसेवियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बहनों और बेटियों को जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में हर थाना क्षेत्र के समाजसेवी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य और व्यापार मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण में सराहनीय योगदान के लिए कुठौंद भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला को सम्मानित किया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में ऐसे प्रयास मील का पत्थर हैं। सम्मान पाकर पूजा शुक्ला ने खुशी जताई और नारी सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
फोटो परिचय-पूजा शुक्ला को सम्मानित करते एसपी

Post a Comment