कोंच(जालौन)। एट रोड स्थित शैक्षणिक संस्था पं.रामस्वरूप रावत मरमोरियल इंटर कालेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का वर्ष 2026 का परीक्षाफल परिणाम यू पी बोर्ड द्वारा घोषित किया गया जिसके सम्बन्ध में बिद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बृजेन्द्र कुमार झाँ ने बताया कि हमारे यहां हाईस्कूल में कुल 53 छात्र पंजीकृत थे जिनमें 51 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 2 छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए
जिनमें से छात्रा लवी 83.6 प्रतिशत रीतेश ने 82.50 प्रतिशत एवं स्नेहा सिंह ने 82.33 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय स्तर पर क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया और हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा वहीं इंटर मीडिएट में कुल पंजीकृत 43 छात्रों में 23 छात्र प्रथम श्रेणी एवं 18 छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए जिनमें स्नेहा यादव 78.6 प्रतिशत निखिल पटेल 78.4 प्रतिशत स्नेहा नायक 78 प्रतिशत पाकर क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर बिद्यालय में रहे इस दौरान उप प्रधानाचार्य सचिन कुमार झाँ उप प्रबंधक अमरेंद्र दुबे पुनीत निरंजन रामजी पटेल अमित तिवारी प्रमोद कुशवाहा अशोक शर्मा मनीष अग्रवाल प्रमोद अग्रवाल साहब सिंह यादव सहित बिद्यालय परिवार औऱ छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
फोटो परिचय- बच्चों को सम्मानित करते शिक्षक
फोटो परिचय- बच्चों को सम्मानित करते शिक्षक
Post a Comment