गाजीपुर की घटना को लेकर विश्वकर्मा समाज में आक्रोश, जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा


उरई(जालौन) । गाजीपुर जिले के गांव कटरिया में विश्वकर्मा समाज की बेटी निशा विश्वकर्मा 16 वर्ष के साथ बलात्कार के बाद हत्या के मामले को लेकर विश्वकर्मा समाज में आक्रोश देखा गया है। आज अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो विश्वकर्मा समाज के लोग जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिला अधिकारी राजेश पांडे को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपा। 

ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी महेश चंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि गाजीपुर जिले के थाना करण्डा के अन्तर्गत गांव कटरिया में दबंग सवर्ण जाति विशेष के युवाओं द्वारा विश्वकर्मा समाज के सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिक बेटी निशा विश्वकर्मा 16 वर्ष के साथ बलात्कार किया गया और हत्या करके गंगा नदी के किनारे फेंक दिया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और हाल-चाल जानने के लिए 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार विश्वकर्मा समाज के नेता पूर्व मंत्री राम श्री विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक डेलिगेशन गाजीपुर के गांव कटारिया पहुंचा तो गांव के प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फ आशु ने पुलिस की मौजूदगी में गांव वालों के साथ मिलकर पथराव कर दिया जिसमें पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा सहित तमाम नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मांग कि  पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह उर्फ आशू और पथराव करने वाले गांव वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाये। निशा विश्वकर्मा के हथियारों को फांसी की सजा दी जाए ।पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाये तथा 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाए। घटना स्थल पर लापरवाही बरतने वाले सीओ सिटी गाज़ीपुर और थाना अध्यक्ष करण्डा सहित पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए आदि मांगें की है। इस मौके पर रामलाल विश्वकर्मा, राम लक्ष्मण शर्मा,अतर सिंह राठौर,श्याम बाबू विश्वकर्मा,दुलीचंद विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, महेश शिरोमणि, लल्लू भैया विश्वकर्मा, मैयादीन पांचाल, गोविंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,नीलकमल विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा  मनीष विश्वकर्मा, मोहित विश्वकर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश विश्वकर्मा,डा कमलकांत विश्वकर्मा,आशाराम विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, आलोक विश्वकर्मा सहित तमाम विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय-नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते विश्वकर्मा समाज के लोग

Post a Comment

Previous Post Next Post