अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्म हत्या


कोंच(जालौन)। परिजन शादी में गए हुए थे और घर पर मृतक अकेला था तभी वह खेतों की तरफ गया और बाबुल के पेड़ से लटककर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर ली।

            प्राप्त विवरण के अनुसार थाना कैलिया के ग्राम सामी निबासी श्याम सुंदर पुत्र रामपाल दिनांक 23 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे परिवारीजनों के साथ शादी समारोह मे शामिल होने के लिए कैलिया गए हुए थे और घर पर श्याम सुंदर के पिता रामपाल पुत्र स्व हरदयाल उम्र करीब 45 वर्ष अकेले थे घटना रात्रि की है जब रामपाल घर से खेतों को तरफ गए और खेत मे लगे बबूल में रस्सी से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया उक्त के सम्बन्ध में श्याम सुंदर ने दिन शुक्रवार को थाना कैलिया में घटना की सूचना देते हुए बताया कि मेरे पिता गांजा पीने के आदी थे जिन्होंने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है और उनका शव पेड़ से लटका हुआ है सूचना पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए मृतक के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर विधिक कार्यवाही में जुट गए।
फोटो परिचय- घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

Post a Comment

Previous Post Next Post