-मजबूत पंचायतें ही मजबूत भारत की नींवःमूलचंद्र निरंजन’
-पंचायत स्तर पर ऐसे आयोजन ग्रामीण विकास को देते हैं गतिःके.के. सिंह’
माधौगढ़(जालौन)। जनपद के माधौगढ़ विकास खंड के ग्राम सिरसा दोगढ़ी में अनुरागिनी संस्था द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर “समृद्ध पंचायत उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छ ग्राम शपथ अभियान का शुभारंभ किया गया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 382 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं दवा का वितरण किया गया वहीं स्वच्छ ग्राम शपथ अभियान के अंतर्गत महिलाओं ने ग्राम को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माधौगढ़ विधानसभा के विधायक मूलचंद्र निरंजन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “मजबूत पंचायतें ही मजबूत भारत की नींव हैं। जब गांव स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी वास्तविक विकास संभव होगा। महिलाओं की भागीदारी और जनसहयोग से ग्राम विकास को नई दिशा मिलती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि जनआंदोलन हैं। पंचायत स्तर पर ऐसे आयोजन ग्रामीण विकास को गति देते हैं और लोगों में जागरूकता बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि “सशक्त पंचायत ही समृद्ध गांव की पहचान है। जब ग्राम स्तर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाती है, तभी वास्तविक विकास संभव होता है। पंचायतों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक उपेन्द्र सिंह राजावत उपायुक्त मनरेगा जालौन रामेंद्र प्रताप सिंह, सहकारिता के प्रदेश सह संयोजक सतीश सिंह सेंगर विधायक प्रतिनिधि महेश राजावत देवेंद्र सिंह शिव सिंह के पी सिंह सोनू तोमर लोकेन्द्र सिंह दिनेश सिंह अनुरागिनी संस्था के श्याम करन प्रजापति होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी से डॉ. प्रमोद कुमार अहिरवार,डॉ सुमित कुमार आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डॉ नीलेंद्र सिंह, डॉ. सरिता देवी, पंचायत सचिव अजय सिंह चौहान, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- “समृद्ध पंचायत उत्सव” का फीता काटते विधायक मूलचंद्र निरंजन
Post a Comment