कुठौंद(जालौन)। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुठौंद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंट (छठॅ) में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के मार्गदर्शन में थाना कुठौन्द पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार,मु0 न0 1492/2019 धारा 354,452 504, 506 भादवि से संबंधित मामले में अभियुक्त जयकरन पुत्र मतोले (उम्र लगभग 36 वर्ष) निवासी ग्राम अतरछला थाना कुठौन्द, जनपद जालौन, काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर माननीय न्यायालय ने विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कुठौन्द के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर दिनांक 24 अप्रैल 2026 को अभियुक्त को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार गौतम चौकी प्रभारी हदरूख,हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल लोकेश कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फोटो परिचय-पुलिस हिरासत में बांछित
Post a Comment