माधौगढ़(जालौन)। माधौगढ़ कोतवाली में एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कोतवाल विकेश बाबू ने बताया कि मौके पर एक शिकायत मिली, जिसके निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है।
वहीं, थाना रामपुरा परिसर में नायब तहसीलदार वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों ने भूमि विवाद, रास्ते के झगड़े व कब्जे से जुड़ी समस्याएं रखीं। कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 3 राजस्व व 3 पुलिस से संबंधित थीं। पुलिस से जुड़ी सभी 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
नायब तहसीलदार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान शासन की मंशा है, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शेष मामलों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह, कानूनगो अशोक कुमार, लेखपाल योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- समाधान दिवस में शिकायतों को सुनते अधिकारी
Post a Comment