सीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा- पालिकाध्यक्ष


कालपी (जालौन)। नगर के रामगंज/गणेशगंज क्षेत्र में वर्षों से जर्जर मार्ग और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा 15 वें वित्त आयोग के तहत कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष ने निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की तथा कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।

  नगर पालिका परिषद द्वारा 15 वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2025-26 में मुहल्ला रामगंज/गणेशगंज में कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने औचक निरीक्षण किया। हनुमान मंदिर से रेलवे अंडरपास होते हुए अहमद हुसैन के मकान तक बन रही उक्त सड़क लंबे समय से मांग जी रही थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद जेई प्रवीण कुमार मौर्य और ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। यह सड़क बनने से जलभराव, कीचड़ और जर्जर मार्ग की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी, जिससे लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।उधर, मुहल्लेवासियों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताते हुए नगर पालिका का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से खराब सड़क के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब राहत मिलेंगी।
फोटो परिचय- सीसी रोड का निरीक्षण करते

Post a Comment

Previous Post Next Post