शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनायें बाबा साहेब डॉ. भीमराव डा. अंबेडकर जयंती-एसओ



रामपुरा(जालौन)। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रामपुरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

   बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों से संवाद स्थापित किया और अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाए, लेकिन इस दौरान किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न हो जिससे सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित न किया जाए और सभी आयोजन प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही संपन्न हों। साथ ही उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
बैठक में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। इनमें विजय द्विवेदी, भरत मिश्र, अंजनी कुमार सोनी, अंकित दीक्षित, राकेश कुमार, विकास कुमार प्रधान, बबलू सिंह जोधावत, देवेंद्र प्रधान पचोखरा, अवधेश कुमार, शैलेंद्र सिंह हमीरपुरा, भानुप्रताप प्रधान, रज्जन पाल मई और नीतेश कुमार सहित लगभग पचास लोग शामिल रहे।
बैठक के अंत में सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अंबेडकर जयंती मनाने का संकल्प लिया।
फोटो परिचय- पीस कमेटी की बैठक लेते

Post a Comment

Previous Post Next Post