मंेधावियों को शील्ड और मेडल पहनाकर सम्मानित किया वार्षिकोत्सव में


जालौन। एसएस कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण समारोह विद्यालय ऑडीटोरियम में संपन्न हुआ। जिसमें मंेधावियों को शील्ड और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। 

    विद्यालय के प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल अध्यक्षता, निदेशक विपुल अग्रवाल और खुशबू अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं मार्शल आर्ट के विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट का प्रशर्दन कर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न गीत एवं एकांकी का मंचन किया गया। निदेशक विपुल अग्रवाल व खुशबू अग्रवाल ने कहा कि सभी छात्रों ने जमकर मेहनत की है। जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है। सभी बच्चों को उनकी मेहनत का फल मिला है। लेकिन जिन बच्चों को किसी कारणवश कक्षा में स्थान नहीं मिल पाया है वह भी निराश न हों बल्कि आगे की कक्षाओं में और अधिक मेहनत से तैयारी करें। परीक्षा परिणाम में पीजी में स्पर्श व जैनब, कुनाल व सूर्यप्रताप, राशिका श्रीवास्तव, एलकेजी में तनुष द्विवेदी, अमरेंद्र, अनोखी अग्रवाल, यूकेजी में श्रव्य सिंह, रिदा फातिमा, पुष्टि दीक्षित, कक्षा एक ए में श्रेष्ठ सक्सेना, ओजस गुप्ता, जन्नत, एक बी में इशिका राठौर, आर्यन, हादिया जावंेद, दो ए में आद्विक अग्रवाल, शुभ गुप्ता, दो बी में राजदीप, आयुष, ध्रुव, कक्षा चार में आरोही, सेजल, आदित्य गुप्ता, पांच में दक्ष द्विवेदी, अयांश गुप्ता, स्वप्निल, छह में वर्धा पांडेय, माही तिवारी, राघव सिंह, सात में स्तुति द्विवेदी, आरोही पोरवाल, आरव्य अग्रवाल, आठ में अदिति अवस्थी, आराध्या पोरवाल, वरूण त्रिपाठी, नौ ए में साक्षी साहू, साक्षी गौतम, एकता, नौ बी में सारांश गुप्ता, दिव्यांश बाजपेई, आदित्य एवं कक्षा 11 में हर्ष कुमार, अभिनव पांडेय व अयान खान ने क्रमशः पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावियों को विधि अग्रवाल, आशीष चतुर्वेदी, नंदकुमार राठौर, रश्मि गुप्ता, मीनाक्षी दीक्षित आदि ने शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता व शिखा गुप्ता ने किया।
फोटो परिचय- कार्यक्रम पेश करती बच्ची  

Post a Comment

Previous Post Next Post