कुठोंद(जालौन)।आज तहसील जालौन जनपद के ग्राम पंचायत गोरा, सुरावली, मिहोना में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी जी साथ में महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा शुक्ला नेता जी ने दिनांक 3 अप्रैल 2026 से 7 अप्रैल 2026 के मध्य जनपद में हुई वर्षा बोला वृष्टि के कारण फसल 33% या इससे अधिक क्षति होने के कारण शासन के अनुसार कृषि निवेश अनुदान की कुल धनराशि उनके बैंक खाते में भुगतान किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
स्वीकृत धनराशि ई कुबेर के माध्यम से बैंक खाते में अंतरित कर दी गयी है कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी हेमंत पटेल, रमेश मिश्रा, प्रमोद पाठक, अभिषेक चतुर्वेदी (एडवोकेट) अशोक चतुर्वेदी, आयुष चतुर्वेदी, पूजा शुक्ला, देवेन्द्र यादव प्रधान, विक्रम प्रधान, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला लेखपाल हरेंद्र, इंद्रपाल, आर्यन,कई सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहें
Post a Comment