रामपुरा (जालौन)। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ग्राम टीहर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रामपुरा नगर अध्यक्ष गायत्री बर्मा की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में “जय भीम” के नारों की गूंज रही। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर छुआछूत और जातिवाद जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। गायत्री बर्मा ने अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर समाज में समानता और न्याय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं
और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।वहीं ग्राम प्रधान टीहर प्रदीप कुमार गौरव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने सभी से आपसी भेदभाव मिटाकर भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया।रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर ने भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों—जगम्मनपुर, मई, पचोखरा, जाजेपुरा, हुसेपुरा जागीर, पृथ्वीपुरा, धरमपुरा उबारी एवं नावर—में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और समानता के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। बाबा साहेब ने समाज के प्रत्येक वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।आज उनके बताए मार्ग पर चलते हुए हम सब मिलकर एक समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें। अजीत सिंह सेंगर ने ग्राम वासियों से अपील की अपने बच्चों को शिक्षित जरूर बनाए ,
इसी क्रम में ग्राम नरौल में भी पूर्व ग्राम प्रधान परमाल कनेरिया, कृष्णा प्रसाद दोहरे सहित समस्त ग्रामवासियों ने बाबा साहब की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई। यहां भी लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा बनाए रखने की शपथ ली। टीहर में कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष गायत्री बर्मा, प्रतिनिधि ओमप्रकाश बर्मा, टीहर प्रधान प्रदीप कुमार गौरव, राकेश कुमार पत्रकार, कैलाश शहजादे , भारत सिंह, राजा भइया, अक्षांश ( गुल्लू) , कुंअर सिंह, सौरभ खरे , प्रदीप कुमार, इंद्रजीत मास्टर, विवेक सिंघानिया, , योगेश, सोमिल दीपू , आदि ग्रामीण बुजुर्ग महियाएं शामिल रही , वहीं ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर , जगम्मनपुर प्रधान प्रज्ञा दीप गौतम, पचोखरा प्रधान देवेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार जाजेपूरा प्रधान, आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं ग्राम नरौल में पूर्व प्रधान परमाल कनेरिया, कंपनी कमांडर कृष्णा प्रसाद दोहरे, इंद्रजीत सिंह, सोनू, यशमंत कनेरिया, सुरेश कुमार मास्टर, नीतेश कुमार पत्रकार, मातादीन मास्टर, नीलेश कुमार, अंकेश सत्यार्थी, रोहित जाटव, रॉकी कनेरिया, रोहित चौधरी, अमित चौधरी, अमन चौधरी, आशीष कनेरिया, युवराज कनेरिया, आदि सहित बच्चे, बुजुर्ग, व महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही
Post a Comment