रामपुरा व ऊमरी में मनोनीत सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ



रामपुरा (जालौन)। आज  नगर पंचायत रामपुरा और ऊमरी में शासन द्वारा नामित मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दोनों नगर पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नव-नामित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का विधिवत निर्वहन शुरू किया।
रामपुरा नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सोनी ने मनोनीत सभासदों संजय गुप्ता, संतोष खटीक एवं रामबाबू पाल को शपथ दिलाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन तथा विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन ने नव-नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों एवं विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला।
नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री बर्मा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार प्रजापत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वहीं नगर पंचायत ऊमरी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधायक मूलचंद सिंह निरंजन की उपस्थिति में तहसीलदार भुवनेन्द्र सिंह ने मनोनीत सभासद श्रीमती सुमन देवी, मनोज तिवारी एवं बजरंग सहाय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद सभी सदस्यों ने हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह भदौरिया ने नव-नामित सभासदों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सहयोग से नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनसमस्याओं का बेहतर समाधान हो सकेगा।
इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मनोनीत सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। नव-निर्वाचित सभासदों ने भी आश्वासन दिया कि वे बिना किसी भेदभाव के नगर की सफाई, प्रकाश एवं जल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में सुनील शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष,महेश सिंह राजावत विधायक प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी गौरव पटेल, भुवेंद्र सिंह नायब तहसीलदार, मोहित दोहरे ब्लॉक प्रमुख माधौगढ़,जितेंद्र शुक्ला पूर्व चेयरमैन,शिवकुमार सिंह गौर पूर्व मंडल महामंत्री, रविंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post