जिला पंचायत उरई में अभियंता नगीना राम का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम संपन्न, संविधान की प्रति भेंट कर की गई सराहना

हिमांशु खरकिया 
उरई(जालौन)। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी के मुख्य अतिथि में  आज जिला पंचायत कार्यालय, उरई में एक अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन हुआ, जहां वरिष्ठ अभियंता नगीना राम को उनके लंबे एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के बाद भावभीनी विदाई दी गई। यह अवसर जहां एक ओर संवेदनशील था, वहीं उनके योगदान को नमन करने वाला भी था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम अनुरागी ने अपने हाथों से लोकतंत्र के सबसे बड़े ग्रंथ 'भारतीय संविधान' की प्रति देकर नगीना राम के समाजसेवा एवं ईमानदारी भरे कार्यकाल की सराहना की। भावुक होते हुए कहा गया, "आपके गौरवपूर्ण योगदान को सदा याद रखा जाएगा। आपके जीवन की नई पारी खुशियों और समाज सेवा के नए संकल्पों से भरी हो, यही कामना है।" उनके सुखद एवं स्वास्थ्यपूर्ण भविष्य की मंगलकामना भी की गई।
इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी मनोज कुमार शर्मा , वित्तीय परामर्श दाता अजीत कुमार द्विवेदी , कार्य अधिकारी प्रिंस चौधरी , अवर अभियंता अशोक कुमार यादव , अवर अभियंता अशोक कुमार पाल जी सहित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री नगीना राम  को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ देकर और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। इस दौरान कई आँखें नम देखी गईं, जो उनके प्रति गहरे सम्मान और लगाव को दर्शाती थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post