जालौन में अपराध पर कड़ा प्रहाररू नवागंतुक एसपी का सख्त एक्शन प्लान


उरई(जालौन)। जनपद के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह (आईपीएस 2018 बैच) ने पदभार ग्रहण करते ही अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराज्यीय एवं संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी।

 शासन की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।एसपी सिंह ने बताया कि नागरिक सुरक्षा, शिक्षा से जुड़े मुद्दों की संवेदनशीलता और विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर नियंत्रण उनके एजेंडे में प्रमुख स्थान रखता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वे पूर्व में एटीएस लखनऊ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। साथ ही विभिन्न जनपदों में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं, जिससे उन्हें अपराध नियंत्रण की गहरी समझ व व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है।एसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय अपराध पर लगाम लगाने के लिए मध्य प्रदेश से सटे जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। संयुक्त ऑपरेशन चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
कोतवाली की चोरी को चुनौती के रूप में लिया एसपी ने
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की द्वारा जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक का कारभार संभालने के साथ ही रात को कोतवाली उरई के क्वार्टर से चोरी की घटनाओं को चुनौती के रूप में लिया गया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया यह घटना हमारे लिए चुनौती है। और जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
फोटो परिचय- पत्रकार वार्ता करते एसपी

Post a Comment

Previous Post Next Post