उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष ’दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में’ आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोहिया वाहिनी के ’प्रदेश अध्यक्ष राम करण निर्मल’ उपस्थित रहे। ’संचालन महेश द्विवेदी’ ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए लोहिया वाहिनी के ’प्रदेश अध्यक्ष राम करण निर्मल ने कहा कि’ जनपद की तीनों विधानसभाओं में बूथ मजबूत बनाने के लिए एक बिशेष टीम लगाई जायेगी जो पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों के साथ मिलकर बूथ स्तर पर जायेगी और बूथ कमेटियों को विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी का प्रशिक्षण देगी। बैठक को ’पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय,’ सहित तमाम नेताओं ने संबोधित किया।
बैठक के अंत जिला अध्यक्ष ’दीपराज गुर्जर ने’ बतौर बैठक के अध्यक्ष के रूप में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जनपद जालौन टीम का पूरा सहयोग करेगी और बूथ मजबूत बनाकर 2027 में जिले की तीनों विधानसभाओं पर जीत हासिल कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी। ’इस मौके पर’ पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय, महासचिव जमालुद्दीन,वीरेंद्र सिंह यादव,मान सिंह पाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जीवन प्रताप वाल्मीकि,महेंद्र कठेरिया, कुसुम लता सक्सेना, विवेक यादव,कंचन राजपूत,महेश सर, महेश शिरोमणि
महेश चंद्र विश्वकर्मा,अजीत यादव,अमर सिंह चंदेल, भानू राजपूत,कुसुम सक्सेना, लल्ला यादव, अमित यादव,रश्मि पाल, संतोषी प्रजापति, दीपशिखा श्रीवास, पारुल खरे, चुन्नी यादव, दीप शिखा श्रीवास,प्रतिभा शर्मा,माया पालरघुवीर चौधरी, प्रमोद वर्मा एडवोकेट,जीनू कोरी,बब्बू पाल,तेज सिंह पाल,जमील मंसूरी,लल्ला यादव,बबलू नरछा, प्रताप सिंह यादव अमित सागर, रामानंद कुशवाहा, कार्तिकेय पटेल,राहुल यादव, शनी यादव,शैलेन्द्र श्रीवास, राहुल बाबा, पंकज दीक्षित, सुरेंद्र राजपूत,राहुल पिरौना, उम्मेद सिंह यादव,रामू सेंगर,कय्यूम करीमी, हबीब खान,रामबाबू कठेरिया,फरहत उल्ला, दीपक पाथरे, मुकेश सभासद, जीतू यादव,रामबाबू कठेरिया, देवेंद्र चौधरी, बब्बू राजा, सर्वेश पाल, बट्टू लाल,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- बैठक को संबोधित करते पूर्वमंत्री श्रीराम पाल
Post a Comment