महिला जन आक्रोश सम्मेलन में उमड़ी नारी शक्ति, उरई में हुआ पैदल मार्च


 जालौन।उरई नगर के इंद्रा पैलेस में आयोजित महिला जन आक्रोश सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में नारी शक्ति और स्वाभिमान के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया तथा महिलाओं के सम्मान को लेकर आवाज बुलंद की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कल्याणपुर की विधायक नीलमा कटियार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का स्वागत नगर अध्यक्ष रामपुरा गायत्री ओमप्रकाश बर्मा  ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। सम्मेलन में महिलाओं को महिला बिल पास न होने के विषय में भी जानकारी दी गई और इसे लेकर  जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के बाद इंद्रा पैलेस से महिला जन आक्रोश पैदल मार्च निकाला गया, जो जिला परिषद, सुभाष चंद्र बोस चौराहा और पीडब्ल्यूडी कार्यालय होते हुए पुनः इंद्रा पैलेस पर समाप्त हुआ।इस मौके पर कुठौंद महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी,माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिलाउपाध्यक्ष अशोक राठौर,संजीव उपाध्याय, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेंगर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा कुठौंद की अध्यक्ष पूजा शुक्ला, रामपुरा चेयरमैन गायत्री वर्मा, मीनू मिश्रा, ऊषा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा जादौन, नर्विदा गौतम, गरिमा पाठक, मंजू रानी, श्रद्धा सेंगर सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।कार्यक्रम का समापन पुनः इंद्रा पैलेस में हुआ, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाई।
फोटो परिचय- विधायक नीलमा कटियार का स्वागत करती चेयरमेन गायत्री वर्मा व पूजा शुक्ला 

Post a Comment

Previous Post Next Post