जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की डीएम ने की पड़ताल, मरीजों को राहत के निर्देश

हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, इंजेक्शन कक्ष और वार्डों का जायजा लेते हुए मरीजों से सीधे संवाद किया।
 निरीक्षण के दौरान इंजेक्शन कक्ष में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति मिली, जिससे मरीजों की कतार लगी थी। डीएम ने तत्काल अतिरिक्त फार्मासिस्ट तैनात करने के निर्देश दिए। 

भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने ओपीडी के बाहर शेड व कूलर लगाने और परिसर में दो अतिरिक्त वाटर कूलर स्थापित करने के आदेश दिए। प्रत्येक वार्ड में एक सप्ताह के भीतर दो-दो एसी लगाने के भी निर्देश दिए गए। वार्ड में भर्ती आठवीं की छात्रा नव्या से मिलकर डीएम ने उसकी तबीयत जानी। उसे दस्त व उल्टी की शिकायत पर बेहतर इलाज के निर्देश दिए। छात्रा ने डीएम को पहचानते हुए स्कूल की बाउंड्री व मैदान समतलीकरण की मांग याद दिलाई, जिस पर डीएम ने कार्य स्वीकृत कर जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बीरेंद्र सिंह, सीएमएस आनंद उपाध्याय आदि इस मौके पर उपस्थित रहे। 
फोटो परिचय- जिला अस्पताल में निरीक्षण करते डीएम

Post a Comment

Previous Post Next Post