रोजगार योजनाओं पर मंत्री का जोर, कार्यकर्ताओं संग की बैठक

कैफ रजा 
कालपी(जालौन)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा रेशम उत्पादन मंत्री राकेश सचान के नगर आगमन पर अमलतास तिराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

स्वागत कार्यक्रम के उपरांत मंत्री राकेश सचान भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष संजय सविता के आवास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (डैडम्), खादी एवं ग्रामोद्योग तथा रेशम उत्पादन के माध्यम से युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इन योजनाओं के जरिए युवाओं को निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक के बाद मंत्री राकेश सचान ने प्रसिद्ध वनखंडी देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने महंत जमुनादास जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर अपने रोजगार को मजबूत बना सकें।
फोटो परिचय- मंत्री राकेश सचान का स्वागत करते कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post