अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन लोकेशन माफिया गिरफ्तार

हिमांशु खरकिया
उरई (जालौन)। अवैध खनन, ओवरलोडिंग और लोकेशन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में थाना आटा पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान में तीन लोकेशन माफियों समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तीन अवैध ट्रक और मोरम बरामद किया है।

  थाना आटा पुलिस टीम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन प्रथम दल) जालौन राजेश कुमार वर्मा एवं खान निरीक्षक कुलदीप कुमार राम की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 059/2026 दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में लोकेशन माफिया कामरान (21), अफजल (25) (दोनों पुत्र अब्दुल जलील, निवासी उदनपुरा कालपी), सरफराज उर्फ मुन्ना (24) पुत्र मोहम्मद लईक, निवासी नई बस्ती कालपी के अलावा दो चालक सुभाष पुत्र राम रत्न एवं मनोज कुमार पुत्र बलवीर सिंह (दोनों निवासी हरलाल निवादा, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात) शामिल हैं। साथ ही वॉट्सऐप ग्रुप श्हिंदुस्तान लॉजिस्टिक्सश् और श्वंदे भारत एक्सप्रेसश् के अज्ञात सदस्यों तथा कई वाहन स्वामियों एवं चालकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मौके से तीन ट्रक मय मोरम, एक पल्सर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।
फोटो परिचय- पुलिस हिरासत में लोकेशन माफिया

Post a Comment

Previous Post Next Post