हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। जनपद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में “नारी शक्ति वंदन अभियान” का समापन हुआ। तीन दिवसीय इस अभियान के तहत आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देश पर जनपद में महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाएं नीति निर्धारण की मुख्यधारा में सशक्त रूप से शामिल होंगी। यह अधिनियम लोकतंत्र को अधिक समावेशी और संतुलित बनाने की दिशा में मील का पत्थर है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
फोटो परिचय-सम्मेलन को संबोधित करते डीएम

Post a Comment