विधान परिषद सभापति का भव्य स्वागत, नगर विकास को लेकर सौंपा ज्ञापन


 कैफ रजा 
कालपी(जालौन)। नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कुँवर मानवेंद्र सिंह का अमलतास तिराहे पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पालिका के सभासदों व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।
   स्वागत कार्यक्रम के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने नगर के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न समस्याओं व प्रस्तावों को लेकर एक मांग पत्र विधान परिषद अध्यक्ष को सौंपा। उन्होंने नगर की प्रमुख समस्याओं सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिलाया। इस अवसर पर कुँवर मानवेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शासन स्तर पर उठाया जाएगा तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
फोटो परिचय- विधान परिषद सभापति का स्वागत करते पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post