टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस


( हिमांशु खरकिया)
उरई(जालौन)। आज अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज शिक्षक भवन,स्टेशन रोड पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुरदास यादव ने की ।
       बैठक में उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में देश के लाखों सेवारत शिक्षकों पर जबरन ज्म्ज् लागू किए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित शिक्षक नेताओं एवं संगठनों ने सरकार से मांग की कि शिक्षकों को टेट से मुक्त कराने हेतु विधेयक में आवश्यक संशोधन किया जाए।
निर्णय लिया गया कि यदि सरकार शिक्षकों की मांगों पर विचार नहीं करती है, तो इसके विरोध में आगामी 13 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन संयुक्त रूप से बीएसए कार्यालय से अम्बेडकर चौराहा तक मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके पश्चात भी यदि समाधान नहीं होता है, तो 3 मई 2026 को लखनऊ में एक विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में यूटा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, प्रा०शि०संघ का० जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, जिला मंत्री आफ़ताब आलम,एस सी इस टी बे०टी०ए० जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गौतम प्रदेशीय नेता,रामवतार गौतम, जू०हा०शि०संघ जिला मंत्री,लोकेश पाल,अटेवा जिलाध्यक्ष अजय निरजंन,वि०बीटीसी वे०ए जिलाध्यक्ष डॉ रामावतार राठौर,टीएससीटी जिला सयोंजक उदयकरन राजपूत,यूटा जिला मंत्री शत्रुघन राजपूत,टीएससिटी जिला प्रवक्ता रोहित कुमार, सुन्दर शास्त्री,अटेवा मांडलिक नेता, सहित समस्त शैक्षिक संगठनों के प्रदेशीय नेता,जिलाध्यक्ष जिला मंत्री वरिष्ठ पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष ब्लाक मंत्री एवं कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- प्रदर्शन करते शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post