उरई(जालौन)। आज भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम अभियान के तहत टाउन हॉल उरई से महिला मोर्चा द्वारा स्कूटी रैली शहीद भगत सिंह चौराहे से होते हुए अंबेडकर चौराहा जिला परिषद से होकर जेल रोड अमन रॉयल गेस्ट हाउस पर समापन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने बताया कि 15 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत आज स्कूटी रैली निकाली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण के प्रयास हुए हैं। भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण लागू करने का कार्य किया ह। जिससे हमारे देश की महिला सक्षम हो सके मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मीनू मिश्रा प्रीति बंसल अनीता वर्मा प्रीती गुप्ता अनीता सोलंकी शीतल सेगर मंजू रानी श्रद्धा सेगर एवं सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा की महिलाएं उपस्थित रही।
फोटो परिचय- स्कूटी रैली निकाली भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य
Post a Comment