पचोखरा में धूम-धाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती


*स्नेहलता रायपुरिया* 
रामपुरा(जालौन)। आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम पचोखरा में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुरा ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर सम्मिलित हुये। इस दौरान उन्होंने ने सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्प अर्पित कर कर नमन किया  उसके बाद बाबा साहब का जीवन परिचय देते हुए कहा कि 14 अप्रैल का दिन अपने आप में बेहद खास है। इस दिन भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार बाबासाहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे।
उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए भरसक प्रयास किए। साथ ही समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी थी। अंबेडकर जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पैदल यात्राएं निकाली जाती हैं। सभाएं होती हैं।

 इस खास अवसर पर आप बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के विचारो को याद करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बाबा साहेब की तरह हम सभी को एकजुट होकर समाज के लिए ऐसे कार्य करना है जिनसे हम सब भी बाबा साहब की तरह भविष्य में याद किए जाए। हम सभी को समाज में जात-पात ऊँच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर *अखंड भारत* के निर्माण में अपना सहयोग देते रहना हैं। इस अवसर पर ग्रामवासियों के बीच अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीयता देखने को मिली, जिसने इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। रामपुरा ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान देवेन्द्र भगत एवम ग्रामवासी सभी ने एक साथ मिलकर बाबा साहब के विचारों और उनके संघर्षों को याद किया।
बाबा साहब का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post