जहटौली में नामांकन मेला, स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली


कुठौंद (जालौन)।  कुठौंद ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जहटौली में नामांकन मेला का आयोजन हुआ और रैली निकाली। खंड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना नैंसी समीक्षा  रागनी अपने प्रस्तुत की। उसकी उपरांत विद्यालय में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी द्वारा कक्षा 8 की छात्रा रागनी जो राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना राज्य स्तर पर चयनित हुई को राधा कृष्ण की प्रतिमा व प्रमाण पत्र पुष्प देकर सम्मानित किया और किया और ग्राम से आई हुई अभिभावकों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सरकारी योजनाओं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरुक करते हुए कहा। सभी अभिभावक जो छात्र कक्षा पांच पास कर चुके हैं कक्षा 6 में ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों का नामांकन कराये। प्रधान प्रतिनिधि रानी चौरसिया द्वारा लोगो से ज्यादा नामंकन कराने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा कठेरिया व अलका यादव द्वारा कक्षा 6 नए नामांकन आए बच्चों का पुष्प माला डाली तिलक लगाया पानी की बोतल देकर सम्मानित किया। गांव में रैली निकाल कर सभी को ज्यादा से ज्यादा नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप सेएआरपी यशोवर्धन त्रिपाठी तेज बहादुर सिंह गौतम त्रिपाठी कपिल सोनी ज्ञानेंद्र राठौर दीपक वर्मा शमीम अख्तर शेख रेखा वर्मा रहे।
फोटो परिचय- बच्चों को सम्मानित करती विद्यालय की प्रधानाचार्य व अन्य 

Post a Comment

Previous Post Next Post