राजनीतिक जागरुकता अधिकार और अपने आम जीवन की सुरक्षा के लिए आगे आना होगा - वीरेन्द्र


--अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जालौन की बैठक सम्पन्न
(स्नेहलता रायपुरिया)
माधौगढ़(जालौन)। कस्वा माधौगढ़ में स्थित दिनेश कुमार स्वर्णकार के प्रतिष्ठान के परिसर में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जनपद जालौन की एक बैठक का आयोजन ऋषि कुमार स्वर्णकार की अध्यक्षता एवं वीरेन्द्र सोनी जिलाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में की गई।

 जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब समय आ गया है, हम अपने सभी भेदभाव को भुलाकर अपने राजनीतिक जागरुकता अधिकार अपने आम जीवन की सुरक्षा अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान की मुख्य परेशानी पुलिसिया उत्पीडन अपने समाज के कर्मचारी और अधिकारियों को संबल प्रदान करने हेतु ग्यारह अप्रैल को रविन्द्रालय चार बाग रेलवे स्टेशन लखनऊ में सोनार स्वर्णकार समागम महापंचायत में सहभागिता कर समाज का मार्गदर्शन करने की अपील की है।

 नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार स्वर्णकार ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है समाज की तर्क्की के लिए सभी एक जुट होकर सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी लें तभी समाज अन्य समाजों के बराबरी पर होगा कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू सोनी ने कहा कि फिजूलखर्ची पर रोक लगाते हुए बच्चों को शैक्षिक परिवेश से जोडें और समाज की एकता ही राजनीतिक जागरुकता सच्चा पथ है। जिला महामंत्री अवधेश कुमार सोनी ने कहा कि आज व्यसायिक प्रतिष्ठान की ओर विभिन्न समस्यायें खडी जिनसे हम सभी को डटकर मुकाबला करना है। जिला सचिव रविन्द्र कुमार स्वर्णकार ने सभी लोगों से अपील की है कि लखनऊ महापंचायत सभी करें सहभागिता दिखाए एकता का बल तभी समाज की हफलता है। मुकेश कुमार सोनी सिहारी ने कहा स्वर्णकार समाज का अपना बजूद है वह एकता के बल पर आगे आएगा जो हिस्सेदारी देगा उसकी समाज तरफदारी करेगा इस मौके पर विमल सोनी, दिनेश चंद्र सोनी, अशोक कुमार स्वर्णकार, धर्मेन्द्र कुमार ऋषि, गोपाल सोनी, शिवा सोनी, रमाकांत सोनी, अरविंद, वकील राम सोनी, सोनल सोनी ,मनोज अतुल, सत्यनारायण, उमेश सोनी, अखिलेश सोनी, सचिन सोनी, विशाल सोनी, विवेक सोनी, विकास, अनुराग, कुलदीप, राजू, सुरेन्द्र, रविशंकर, नीलू, शीलू, गौरव कुमार सोनी, हैप्पी सोनी, गोविंद स्वर्णकार, राम सोनी, अमित सोनी, लक्ष्मीकांत, अतुल, विनोद, मनोज सिहारी, मुकेश, जगदीश, पप्पू, राजकुमार, अनिल, राजेश, घनश्याम, जीतू, नरेन्द्र, रमांकांत, कृष्णाबाबू, रामशरण, डा. चंद्रशेखर, महेश सोनी समेत दर्जनों की संख्या में स्वर्णकार समाज की मौजूदगी रही है जिलाध्यक्ष के नगर आगमन पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। तो वहीं ढोल नगाडों और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए बधाई ज्ञापित की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post