(हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन)। जनपद में हाल ही में हुई अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर उप कृषि निदेशक सुशील कुमार उत्तम ने किसानों के हित में अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, वे अपनी फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर अवश्य दर्ज कराएं।
सूचना दर्ज करते समय किसान अपना आधार नंबर या बीमा पॉलिसी नंबर साथ रखें, जिससे दावा प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। सूचना मिलने के बाद संबंधित एजेंसियों द्वारा मौके पर सर्वे कर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाएगा और पात्र किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि तैनात हैं। जिला स्तर पर पवन सिंह (8976965889), डकोर के लिए आशुतोष मिश्रा (8707081757), जालौन एवं कुठौंद के लिए नारायण पाल (9301264553), कोंच एवं नदीगांव के लिए वीरपाल (6394334866), महेवा एवं कदौरा के लिए लव कुमार (8317071855), माधौगढ़ एवं रामपुरा के लिए विजय त्रिवेदी (9984770747) से संपर्क किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त राजस्व एवं कृषि विभाग तथा बीमा कंपनी की संयुक्त टीमों द्वारा गांव-गांव सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और समय पर सूचना दर्ज कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
फोटो परिचय- ओलावृष्टि से प्रभावित गेहूं की फसल का जायजा लेते उप कृषि निदेशक

Post a Comment