कैफ रजा
कालपी(जालौन)। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मंगरौल में रविवार को भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 459 नवप्रशिक्षित आरक्षी नागरिक पुलिस ने सफलतापूर्वक अपना आधारभूत प्रशिक्षण पूर्ण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने की, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारी समारोह में मौजूद रहे।
दीक्षांत परेड पूर्ण अनुशासन, गरिमा और उत्साह के साथ आयोजित हुई। प्रशिक्षित जवानों ने परेड के दौरान उत्कृष्ट तालमेल, कदमताल और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। जवानों की सटीक परेड और अनुशासन की उच्च गुणवत्ता को देखकर उपस्थित अधिकारियों ने उनकी सराहना की।।समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने उन्हें ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक देवानंद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज, उपाधीक्षक विद्याकिशोर, इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार, आरआई प्रभारी केदार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी आरक्षियों की तैनाती औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद जिलों में की गई है।
इन्सेट-
जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
दीक्षांत समारोह में सांसद नारायण दास अहिरवार एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव ने भी शिरकत की। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
फोटो परिचय- दीक्षांत समारोह में परेड में सलामी देते जवान

Post a Comment