कैफ रजा
कालपी(जालौन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित टीकाकरण अभियान के तहत बीते एक वर्ष में 1174 शिशुओं को पूर्ण रूप से टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शत-प्रतिशत बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बाल रोग प्रभारी रचना दुबे के नेतृत्व में एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य को सफल बना रही है। एक अप्रैल से 31 मार्च 2026 तक चले अभियान में सभी चिन्हित शिशुओं को आवश्यक टीके लगाए गए। वहीं अप्रैल माह में अब तक 30 गर्भवती महिलाओं और 18 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। नगरीय क्षेत्र के टीकाकरण प्रभारी डॉ. अमित पोरवाल ने बताया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष रणनीति अपनाई गई है। पूरे शहर में 22 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नियमित रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं। स्वास्थ्य टीम मोहल्लों में पहुंचकर न सिर्फ टीकाकरण कर रही है, बल्कि महिलाओं को शिशु स्वास्थ्य और पोषण के प्रति भी जागरूक कर रही है। रचना दुबे ने बताया कि सुषमा देवी, वंदना सिंह, गीता पाल, माया वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की जांच एवं टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही प्रसव के बाद शिशुओं की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।
फोटो परिचय- टीकाकरण अभियान में सक्रिय स्वास्थ्य टीम

Post a Comment