राकेश प्रजापति
जालौन। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने अधीनस्थों को दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी शिकायतें आती हैं, उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी फरियादी को शिकायत के निस्तारण के लिए परेशान न होना पड़े। निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ता को भी जानकारी दें। इस दौरान राजस्व विभाग की सर्वाधिक 10 शिकायतें पंजीकृत हुईं। समाज कल्याण की चार, बिजली निगम की तीन, गृह, विकास एवं नगर विकास की दो-दो शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें राजस्व विभाग की नाम संशोधन से जुड़ी दो शिकायतों, समाज कल्याण विभाग की पेंशन संबंधी दो शिकायतें और बिजली निगम की बिजली बिल संसोधन से जुड़ी एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 18 शिकायती पत्रों को संबंधित विभागाध्यक्षों को सौंपते हुए उनके समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
फोटो परिचय- शिकायतों को सुनते अधिकारी।

Post a Comment