समाधान दिवस में 14 शिकायतें दर्ज, एक का मौके पर निस्तारण


0राजस्व विभाग से जुड़े सबसे अधिक 9 मामले आए सामने
 कैफ रजा
कालपी(जालौन)। तहसील समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक 9 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे।

समाधान दिवस के मौके पर ग्राम अभिरवा निवासी रामकिशोर ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में नाम जुड़वाने की मांग की। वहीं बड़ागांव के सरजू सिंह ने शिकायत की कि उनकी फसल को विपक्षियों द्वारा जबरन काट लिया गया है। मोहल्ला आलमपुर की गार्गी वर्मा ने टरनंनगंज बाजार में दुकान के सामने हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाने की मांग उठाई। इसी तरह ग्राम कुरहना की फूल कुवंर ने विधवा पेंशन खाते में भेजे जाने की मांग की, जबकि इटोरा बावनी के प्रकाश ने कोटेदार द्वारा कम खाद्यान्न वितरण की शिकायत दर्ज कराई। मोहल्ला राम चबूतरा की शांति देवी ने बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों से समाधान की गुहार लगाई।
कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पूर्व समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा भी की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही मार्च माह में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में 99 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर संतोष व्यक्त किया गया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, नगर पालिका के अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी, पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली सहित तहसील व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- समाधान दिवस में शिकयते सुनते एसडीएम

Post a Comment

Previous Post Next Post