126 मतदाता चुनेंगे नई कार्यकारिणी, 8 मई को होगा चुनाव

कैफ रजा 
कालपी (जालौन)। अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि मतदान 8 मई 2026 को निर्धारित समय के अनुसार कराया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में हलचल तेज हो गई है।

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष बृज नारायण तिवारी ने जानकारी दी कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, जिसमें कुल 126 अधिवक्ता मतदाता शामिल हैं। चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी पदों के लिए मतदान होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर ढाई बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन पत्र 28 और 29 अप्रैल को जमा होंगे। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 1 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एल्डर्स कमेटी के सदस्य अनिल पुरवार, राधेश्याम गुप्ता, हरे कृष्ण पाठक और सैयद इकबाल हुसैन तैयारियों में जुटे हैं।
फोटो परिचय- चुनाव की घोषणा करती एल्डर्स कमेटी

Post a Comment

Previous Post Next Post