(अनिल शर्मा)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात राज्य के नए पुलिस महानिदेशक (DG) के रूप में वरिष्ठ IPS अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार की नियुक्ति कर दी। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने इस आशय का आदेश जारी किया।
1994 बैच के अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार वर्तमान में ADG (रूल एंड मैन्युअल) के पद पर तैनात थे। आदेश के अनुसार, उन्हें 1 मार्च 2026 से प्रभावी रूप से DG पद का दायित्व सौंपा गया है। यह पद पे-मैट्रिक्स लेवल-16 (₹2,05,400–₹2,24,400) के अंतर्गत आता है।
सरकार के इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनकी तैनाती से जुड़े विस्तृत निर्देश और कार्यक्षेत्र तय करने वाला अलग से आदेश जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को देखते हुए उनके अनुभव का अहम भूमिका रहेगी।
Post a Comment