सपा में पिछले कई वर्षों में पार्टी में काम कर रहे सुरजीत को बनाया जिला सचिव


उरई(जालौन)। पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी में कार्य कर रहे सुरजीत दोहरे को आज जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने जिला सचिव पद पर मनोनीत किया है आपको बता दें कि सुरजीत दोहरे जो कि शहजादपुरा गांव के निवासी हैं और वह पार्टी में 2021 से लगातार कार्य कर रहे थे जिसको लेकर उन्हें आज जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने एक लेटर पैड जारी किया जिसमें उन्हें जिला सचिव पद पर पदस्थ किया गया।

 उनके इस पद पर आसीन होते ही उनके चाहने बालों ने उन्हें फूल माला पहना उनका स्वागत किया और मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई है सुरजीत दोहरे अनुसूचित जाति से आते हैं और समाजवादी पार्टी पीडीए के फार्मूला को लेकर इन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है वहीं दूरभाष पर हुई वार्ता में सुरजीत ने बताया कि जो पार्टी जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करुंगा और पार्टी के उद्देश्य पीडीए के फार्मूला को हमेशा आगे बढ़ाऊंगा।।

Post a Comment

Previous Post Next Post