रिश्तों को रिचार्ज करते हैं त्योहार -घनश्याम अनुरागी



-पत्रकार समाज का आईना ,निष्पक्ष रहना बेहद जरूरी -नारायणदास अहिरवार 
-कालपी एवं माधौगढ़ विधायक ,भाकियू राष्ट्रीय महासचिव सहित गणमान्य लोगों ने भी खूब खेली फूलों की होली 
-डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के फूल होली मिलन समारोह में खूब बरसे फूल 
-भव्य आयोजन के बीच वक्ताओं ने की सफल आयोजन की सराहना 
-पत्रकारों ने एकराय होकर निष्पक्षता व ईमानदारी से कार्य करने का  संकल्प दोहराया
उरई (जालौन)। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के फूल होली मिलन समारोह में खूब फूल बरसे। गुलाल से टीका लगाकर आये हुये अतिथियों का स्वागत हुआ तो वहीं वक्ताओं ने ऐसे आयोजनों का क्रम अनवरत जारी रखने पर जोर दिया। 
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब जनपद जालौन के तत्वाधान में  सिटि सेंटर उरई में आयोजित  भव्य फूल होली मिलन समारोह का मां सरस्वती पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी  तथा  विशिष्ट अतिथियों सांसद नारायणदास अहिरवार एवं कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन के अलावा विशेष रूप से मौजूद देश के जाने माने पत्रकार एवं इण्डियन एक्सप्रेस समूह के प्रधान संपादक सौरभ द्विवेदी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी व भाकियू राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन,भाूकियू राष्ट्रीय नेता बलराम लंबरदरार एवं इतिहासकार एवं जिले के प्रतिष्ठित चेहरे डा.हरीमोहन पुरवार,जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी दरिद्र नारायण सेवा समिति के संचालक कढ़ोरे बापू,एडीएम संजय कुमार,जिला होमगार्ड कमाण्डेण्ट राजेश कुमार सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। 

 इसके बाद डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष मनोज राजा एवं अलीम सिद्धीकी,अजय श्रीवास्तव, आविद नकवी, विनय गुप्ता, मयंक गुप्ता,विशाल वर्मा, जितेन्द्र सोनी, अखिलेश सिंह , नितिन याज्ञिक, प्रदीप महतवानी, राहुल अलाईपुरा, शैलेन्द्र प्रताप याज्ञिक,अमित राजावत, पंकज पाण्डेय,वरूण द्विवेदी आदि ने मंचासीन अतिथियों का अबीर गुलाल से टीका करके होली मिलन समारोह की भव्य शुरूआत की गयी।

 इस मौके पर बोलते हुये मुख्य अतिथि घनश्याम अनुरागी  ने कहा कि पर्व हमारे बीच के रिश्तों के रिचार्ज करने का बड़े माध्यम होते हैं। होली पर्व को तो दिलों की दूरियों को भी मिटाने का पर्व कहा जाता है। इसी लिये बुरा न मानो होली है की आवाज हर ओर गूंजती है। उन्होने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब का भव्य कार्यालय हो,इसके लिये वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान देश के जाने माने पत्रकार एवं इण्डियन एक्सप्रेस समूह के प्रधान संपादक सौरभ द्विवेदी ने पत्रकारों को अपने कार्य को ईमानदारी से करने की नसीहत भी दी। उन्होने पूरा संबोधन बुंदेली भाषा में ही दिया और साफ कहा कि वह 43 साल के हो गये। अंग्रेजी और अन्य शहरी भाषा वह कालपी पुल निकलते ही छोड़ देते हंै और केवल बुंदेली  अपनी भाषा ही बोलते हैं। उन्होने चुटकी भी ली कि जिनको बुन्देली नहीं समझ आती हो उनको मनोज राजा अच्छे से समझा देगें। उन्होने कहा कि हमारे संबन्ध सबसे होते हैं लेकिन हमारा कार्य  निगहवानी करना है जिसको हमें नहीं छोडऩा है। लल्लनटॉप के पूर्व संपादक सौरभ द्विवेदी ने मंच से ही डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के लिये भवन की मांग भरे मंच से कर दी। उन्होने कहा कि  के बड़े पत्रकार एवं  ने डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के इस भव्य व सफल आयोजन  पर जिलाध्यक्ष मनोज राजा व उनकी पूरी टीम को बधाई दी। सांसद जालौन गरौठा भोगनीपुर नारायणदास अहिरवार ने कहा कि जिले के कलमकार अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से समझते हैं। लेकिन फर्जी पत्रकारिता जरूर चिन्तनीय विषय है। उन्होने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता का भरोसा ही कहा जायेगा कि अखबार या चैनल पर दिखी खबर को आज भी लोग सत्य मानते हैं। उन्होने कहा कि पत्रकारों ने होली मिलन समारोह के माध्यम से पूरे जिले में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की एकता का परिचय दिया जो कि सराहनीय है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारों के होली मिलन समारोह में सभी दलों व विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी सही मायने में होली की सार्थकता सिद्ध करती है। उन्होने कहा कि  कहा कि जनपद में ऐसे आयोजन  होते रहना चाहिये। जिसमें समाज को दिशा देने वाले लोगों की मौजूदगी भी रहती है। माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि इतना भव्य आयोजन पत्रकारों के द्वारा आयोजन कराना बेहद प्रसंसनीय है। उन्होने कहा कि   पत्रकारों को निष्पक्ष व ईमानदार तरीके से समाजहित में हमेशा काम करने व बिना किसी भेदभाव के सही खबरें जनता तक पहुंचाने का संकल्प के साथ कार्य करना चाहिये। जिसके लिये वह जाने जाते हैं। उन्होने कहा कि यह आयोजन निश्चित तौर पर बेहद सराहनीय है। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जब उनका स्थानांतरण इस जिले में हुआ था तो उनके दिमाग में छवि थोड़ा अलग थी लेकिन जिले में आकर लगा कि इस जिले के लोग बेहद भले हैं। उन्होने जिले के पत्रकारों की भी तारीफ की और डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष मनोज राजा,अलीम सिद्धीकी,अजय श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव एवं विनय गुप्ता आदि टीम की खुलकर तारीफ करते हुये होली मिलन समारोह के भव्य सफलता पर बधाई भी दी। जिला होमगार्ड कमाण्डेण्ट राजेश कुमार ङ्क्षसह ने भी होली मिलन समारोह की खुलकर तारीफ की और पत्रकारो को बिना किसी भय या दबाव या लोभ अथवा बिना नाराजगी के पत्रकारिता करने की बात दोहराई। आशीष मिश्रा असि.कमिश्रर राज्यकर ने कहा कि ऐसे आयोजन बहुत कम देखने को मिलते हैं। ऐसे आयोजन अच्छा माहौल बनाते हैं। भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष मनोज राजा के नेतृत्व में जिले के पत्रकार एकजुट हैं यह बहुत सराहनीय कार्य है लेकिन अभी प्रेस क्लब भवन की उपलब्धता बहुत जरूरी है। जिसके लिये सभी लोगों को जिनमें अधिकारी ,जनप्रतिनिधि व पत्रकारों एवं समाजसेवियों को एकजुटता से प्रयास करने होगें। भाकियू राष्ट्रीय नेता बलराम लम्बरदार ने भी भाकियू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जादौन की बात का समर्थन किया। और पूरी क्षमता से सहयोग करने का भरोसा दिया। नपा अध्यक्ष उरई प्रतिनिधि एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि होली जैसे पर्व की खुशी और ऊपर से उस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता कलमकार हों यह सोने पर सुहागा होता है। नगर पालिकाध्यक्ष कालपी अरविन्द्र यादव ने  कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। इसलिए पत्रकारों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह भी जनता के भरोसे को कायम रखते हुए जनता के हित में निष्पक्ष रहकर ही पत्रकारिता क रें। इससे समाज का भला होगा। नगर पालिका अध्यक्ष कोंच प्रदीप गुप्ता ने भी पत्रकारों को समाज एवं देश हित में जनता की सरोकार वाली खबरों पर भी फोकस करने का अनुरोध किया और कहा कि देश का चौथा स्तंभ आज भी बेहद महत्वपूर्ण है। सपा प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित ने कहा कि जिस मंच पर सभी दलों के नेता व विभिन्न विभागों के अधिकारी समाजसेवी मौजूद हों तो होली के विभिन्न रंग तो यहीं नजर आ रहे हैं। सतरंगी होली का यह कार्यक्रम साक्षात गवाह है। बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध इहिासकार डा.हरीमोहन पुरवार ने होली की शुरूआत व उसकी परंपराओं पर प्रकाश डाला। नगर पालिका अध्यक्ष कोंच प्रदीप गुप्ता ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब का यह आयोजन जितना भव्य है उसकी जितनी तारीफ की जाये उतना कम है। उन्होने सफल आयोजन की पत्रकारों को बधाई दी । वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा ने जिले की पत्रकारिता के बारे में जानकारी देते हुये गौरवमयी पत्रकारिता को और मजबूत करने पर जोर दिया तो वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव ने भी फर्जी पत्रकारों का खुलकर विरोध करते हुये निडरता से कलम चलाने की नसीहत दी। उन्हानेे कहा कि वह और अनिल शर्मा डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्ल्ब के संरक्षक के तौर पर चौबीस घण्टे पत्रकारों के साथ खड़े हैं।  तो वहीं  कौंग्रेस जिलाध्यक्ष अरविन्द्र सेंगर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने  कहा कि आजादी से पहले ही पत्रकारिता समाज को आईना दिखाती आई है और पत्रकारों ने समाज को सही दिशा दी है। आज भी वही काम पत्रकार कर रहे हैंं। यह आगे भी जारी रहना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेखा वर्मा, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य मीनू मिश्रा ,महिला  सपा की प्रदेश सचिव रश्मि पाल एवं जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना ने भी सफल आयोजन की मनोज राजा एवं उनकी टीम को बधाई दी।  शैलेन्द्र सिंह पूर्व अध्यक्ष रामपुरा नपं,   विज्ञान विशारद सीरोठिया पूूर्व अध्यक्ष नपा कोंच ने कहा कि जिले में ही कई ऐसे घोटाले अथवा भ्रष्टाचार थे जिनको जिले के निडर पत्रकारों ने उजागर किये हैं उनको कार्यवाही का सामना करना पड़ा। आनंद यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदीप महेश्वरी प्रदेशाध्यक्ष गल्ला व्यापार संघ ने कहा कि पत्रकारों का होली मिलन समारोह अन्य संगठनों के लिये बड़ा संदेश है।   राजेश कुमार जाटव बसपा नेता,आत्माराम फौजी, लक्ष्मणदास बाबानी, तरूण तिवारी तथा संतोष गुप्ता जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल, अरूण तिवारी लला महाराज जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल,विधायक कालपी प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी उर्फ आशू ने भी ऐसे आयोजनों पर बल दिया। भाजपा नेता शीतल सेंगर, अभय द्विवेदी, महेन्द्र निगम, आशीष पाण्डेय बसपा ,संजीव कठेरिया जिला पंचायत सदस्य, केप्टन मास्टर सिंह, आशाराम दोहरे,केप्टन गंगाराम पाल,सूबेदार मेजर आशाराम दोहरे, सूबेदार मेजर अमर सिंह यादव, सूबे.शिवपूजन सिंह, सूबे.सुरेश चतुर्वेदी, श्याम सिंह सेना मैडल,सूबे.प्रेम सिंह, सूबे अयोध्या प्रसाद फौजी,हव.श्याम प्रजापति, हवलदार नरेश कुमार पाल,   हव.राघवेन्द्र सिंह सेंगर, हव.रविन्द्र सिंह, हव.रामावतार सिंह सेंगर,हव.जितेन्द्र यादव,केप्टन अइखिलेश नगाइच पूर्व सैनिक वेलफेयर असो.सूबेदार उदयपाल सिंह, नायब सूबे.दिनेश निगम, हवलदार सुरेन्द्र सिंह पाल,सूबेदार रमन सिंह, एस.एस.चंदेल,केप्टन गजेन्द्र राजावत, हवलदार जालिम सिंह,,हवलदार संतोष सिंह चौहान, हवलदार राजाराम पाण्डेय,अनिल कुशवाहा कुदारी जिलाध्यक्ष अपना दल एस,रोहित राठौर अपना दल, जितेन्द्र राठौर, मीनू मिश्रा सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ,जयपाल सिंह युवा भाजपा नेता, क्षत्रपाल सिंह बरीकापुरा, सुनीता राज जिलाध्यक्ष महिला उद्योग व्यापार मण्डल,रश्मि पाल प्रांतीय सचिव सपा महिला,कुसुमलता सक्सेना महिला सभा सपा जिलाध्यक्ष, शीतल सेंगर मण्डल अध्यक्ष भाजपा नगर प्रथम,पुनीत भारती प्रधानाचार्य आचार्य नरेन्द्र देव इण्टर कॉलिज उरई,रमाकान्त दोहरे,दीपक वर्मा जेई, जितेन्द्र खांगर, प्रदीप मिस्टर, प्रकाश याज्ञिक,रज्जन याज्ञिक,रामजी प्रधान, सोमिल याज्ञिक, सर्वेश सिंह भईयन, गुडडू चौहान,प्रमोद याज्ञिक रगेदा, विनोद याज्ञिक रगेदा, श्यामकरन, हीराबाबू पाल प्रधान, रामकुमार द्विवेदी, आदित्य सिंह, अपिर्त सिंह, युवराज सिंह,रोहित याज्ञिक, अभिषेक सिंह गुन्नू, हरिओम याज्ञिक जालौन, मानवेन्द्र सिंह,राजकुमार ,अशोक याज्ञिक के अलावा पत्रकारों में राकेश द्विवेदी, अलीम सिद्धीकी, अजय श्रीवास्तव, आविद नकवी, विनय गुप्ता ,अवधेश सिंह बबलू,शिवकुमार जादौन, अनुज कौशिक,वरूण द्विवेदी, मयंक गुप्ता, नितिन याज्ञिक, पंकज पाण्डेय,अमित राजावत, सुधीर राना, राहुल द्विवेदी, सुशील पाण्डेय,महेश प्रजापति, अतुल त्रिपाठी,हेमन्त चौरसिया, अखिलेश सिंह, विशाल वर्मा, श्यामबिहारी शिवहरे, जितेन्द्र सोनी, अरविन्द्र बॉबी, नीरज प्रजापति, देवेन्द्र कुशवाहा, शैलेन्द्र प्रताप याज्ञिक, दीपू द्विवेदी, प्रदीप महतवानी, रविन्द्र पुल्ली, राहुल अलाईपुरा, राजू सैनी, रविन्द्र गौतम, राजकुमार गौतम, रणजीत गौतम,मिथलेश कुमार, शाहरूख खान, मु.समीर, वसीम खान, चन्द्रशेखर राजपूत, मयंक राजपूत, मुन्नेश कुमार ,रोहित सोनी, कुलदीप गोस्वामी, सौरभ पाण्डेय, मुबीन खान, इरफान बाबा,सोनू शर्मा, गोविन्द्र दाऊ, बॉबी ओझा, रविन्द्र पटेल,अजय मिश्रा, मो.राजा,अफसर खान, प्रमोद पाल, आलोक खन्ना, बबलू सेंगर तहसील अध्यक्ष,धर्मेन्द्रसिंह चौहान, विष्णु अग्रवाल, देवेश सोनी, महेश चौधरी, प्रदीप गुप्ता, लौकेश कुमार, लकी तोमर, कपिल सोनी, राजेन्द्र बाथम, सत्येन्द्र कुमार, अखिलेश राजावत, रज्जन शाह, सुशील श्रीवास्तव, इरफान पठान, सलीम अंसारी, शरद खन्ना, अवधेश वाजपेयी, दीपचन्द्र सैनी,अमित यादव, पवन गुप्ता, अंकित गुप्ता, अरविन्द्र राठौर, फहीम खान, श्यामू पाल, विकास सिंह,शिवपाल सोलंकी, सुरेन्द्र राठौर,भूपेन्द्र विश्वकर्मा, अजीममुल्ला, देव पटेल, अमीर हसन, मनोज खैरई, वीरेन्द्र वर्मा, शोभित पाण्डेय, मुश्ताक अंसारी, रिहान रजा, पुरूषोत्तम, अंकित गुप्ता, राजाबाबू ओमरे, लालताप्रसाद  सलौनिया, वीरेन्द्र वर्मा ,सोनू महाराज, संजय सोनी, राजेन्द्र यादव महामंत्री, पीडी रिछारिया, नवीन कुशवाहा, तरूण निरंजन, रविकान्त द्विवेदी, हरिओम याज्ञिक,राहुल राठौर, हरिश्चन्द्र तिवारी, हरगोविन्द खुराना, रामप्रकाश यादव,जीशान राइन,हरिमोहन याज्ञिक, अरूण द्विवेदी, संजय गोस्वामी, संतोष सोनी, संदीप अग्रवाल, सुंदरम सोनी, शुभम तिवारी, विजय द्विवेदी जगम्मनपुर, अखिलेश सविता, मान सिंह ,मनोज शिवहरे, अवधेश विश्वकर्मा, पवन याज्ञिक, वेद प्रकाश याज्ञिक, अंकित सेन जगम्मनपुर प्रदीप मिश्रा, रजनीश द्विवेदी, मानवेन्द्र सिंह राजावत सिरसा दो गढ़ी,पवन शर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अनूप मिश्रा, अनुराग शुक्ला, रामपाल वर्मा, अमित तिवारी, स्वदेश शुक्ला, वैभव मिश्रा, अनुज कुमार पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय,राजेश गुप्ता कदौरा, चांद खान, अफजाल अहमद, राजन सेंगर पवन शर्मा,फैसल खान, अभिषेक गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रदीप सिंह,  लखन गुप्ता, बिहारी लाल, अफसर हक आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post