अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम


कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद क्षेत्र अंतर्गत आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के  अवसर पर महिला हितैषी ग्राम पंचायत हरसिंगपुर(बरियापुर) में महिला सभा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती बबली देवी द्वारा एवं संचालन ग्राम पंचायत सचिव  श्री अरुण कुमार द्वारा किया गया, उक्त कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रदीप कुमार पैनल अधिवक्ता,जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण जालौन द्वारा महिला संबंधी निःशुल्क कानूनी जानकारी दी गई, श्रीमती संगीता देवी  एएनएम द्वारा स्वास्थ संबंधी जानकारी दी गई श्री शिवभूषण प्रजापति एस आई मिशन शक्ति एवं,श्रीमती अन्नू लवानिया महिला कांस्टेबिल मिशन शक्ति द्वारा महिला सुरक्षा  एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई, ग्राम प्रधान श्रीमती बबली देवी द्वारा कार्यक्रम आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सहभागिता हेतु आभार प्रकट किया गया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप  कुमार एडवोकेट  पैनल अधिवक्ता तहसील जालौन, मदन मोहन कुशवाहा पूर्व प्रधान बरियापुर , शिवभूषण प्रजापति एस आई मिशन शक्ति, श्रीमती अन्नू लवानिया  महिला कांस्टेबिल मिशन शक्ति, श्रीकृष्ण  राजपूत सुरक्षा कर्मी, कुमारी समीक्षा पंचायत सहायक, श्रीमती  संगीता देवी  एएनएम, श्रीमती किरण देवी आशा बहू, श्रीमती अर्चना देवी आशा बहू, श्रीमती माया देवी आगनवाड़ी कार्यकत्री, श्रीमती ऊषा देवी आगनवाड़ी कार्यकत्री, श्रीमती आशा देवी समूह सखी, श्रीमती कल्पना देवी समूह सखी, श्रीमती मायादेवी  आजीविका सखी  आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
फोटो परिचय- महिला सिपाही को सम्मानित करती ग्राम प्रधान

Post a Comment

Previous Post Next Post