कोंच(जालौन)। कोतवाली परिसर में दिन रविवार को होमगार्ड कंपनी के वरिष्ठ होमगार्ड राजकुमार कुशवाहा के सेवानिवृत्ति होने पर भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह के मुख्य आतिथ्य में शामिल होकर उन्हें श्रीफल और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और भावुक रहा।
समारोह के दौरान राजकुमार कुशवाहा ने अपने लंबे सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि ड्यूटी हमेशा समय पर करनी चाहिए और कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए ईमानदारी और अनुशासन ही किसी भी सेवा की सबसे बड़ी ताकत होती है उनके इन शब्दों पर उपस्थित सभी सहकर्मियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक लल्लू राम रावत बरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार पीआरडी जिलाध्यक्ष उमेश सिंह परिहार होमगार्ड कंपनी से घनश्याम दास राजकुमार पांडे तथा उरई नगर से जयप्रकाश रामअवतार सीसी सत्यप्रकाश महेश कुमार पीयूष कुमार और रामनारायण सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व होमगार्ड मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजकुमार कुशवाहा के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
फोटो परिचय- होमगार्ड को बिदाई देते ब्रजेश बहादुर सिंह
Post a Comment