बसपा कार्यालय में मनाई गई सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि


- जीवन जीने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी - अतर सिंह पाल 
उरई(जालौन)। बहुजन समाज पार्टी यूनिट जालौन की ओर से मंगलवार को बसपा कार्यालय में देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. ब्रजेश जाटव मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने की। डॉ. ब्रजेश जाटव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता और जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जीवनभर संघर्ष किया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल ने कहा कि स्वाभिमान के साथ जीवन जीने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने सावित्रीबाई फुले के विचारों को याद करते हुए कहा कि स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करना आवश्यक है, क्योंकि पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में शिक्षा के महत्व को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेश चंद गौतम, जिला महासचिव उदयवीर दोहरे, जिला सचिव भगवतीशरण पांचाल, रामसनेही जाटव, उदय चौधरी (विधानसभा प्रभारी उरई), बीरपाल सिंह बब्लू (विधानसभा अध्यक्ष उरई), राजेश जाटव, जिला पंचायत सदस्य गढ़र मनोज यागिक, पूर्व जिलाध्यक्ष किशनलाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, आदेश भंते, शीलेंद्र गौतम एडवोकेट, सौरभ चौधरी, जितेन्द्र दोहरे, रामऔतार प्रधान, रामू पाल, अमित भारतीय, विनय गौतम, राजू अहिरवार, जावेद अख्तर उर्फ जब्बी, राममिलन गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाते बसपाई

Post a Comment

Previous Post Next Post