तालाब को सुन्दर, सुरक्षित और उपयोगी बनाने के डीएम ने दिये निर्देश


उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड डकोर के ग्राम मोहम्मदाबाद में स्थित तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब परिसर का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिससे तालाब को सुन्दर, सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर साफ-सफाई कराई जाए ताकि क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे। उन्होंने कहा कि तालाब केवल जल संचयन का स्रोत ही नहीं है, बल्कि यह गांव की सुंदरता और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इसके रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब के चारों ओर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक स्थानों पर लाइट लगाई जाए ताकि रात के समय भी क्षेत्र सुरक्षित और रोशन रहे। उन्होंने कहा कि लाइट व्यवस्था होने से तालाब के आसपास लोगों का आवागमन सुरक्षित रहेगा।
जिलाधिकारी ने तालाब को उपयोगी बनाने के लिए उसमें मछली पालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मछली पालन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और तालाब का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने तालाब में कमल के फूल लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि तालाब की सुंदरता और आकर्षण बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- मोहम्मदाबाद के तालाब का निरीक्षण करते जिलाधिकारी 

Post a Comment

Previous Post Next Post